खबरे |

खबरे |

BJP Manifesto News: BJP के घोषणापत्र में जानिए पीएम मोदी ने किए कौन-कौन से वादे

By : DISHANT

Published : Apr 14, 2024, 11:49 am IST
Updated : Apr 14, 2024, 11:49 am IST
SHARE ARTICLE
Know what promises PM Modi made in BJP manifesto News In hindi
Know what promises PM Modi made in BJP manifesto News In hindi

भाजपा का ये घोषणापत्र महिला सशक्तीकरण, युवाओं और गरीबों के उत्थान पर केंद्रित है।

PM Modi promises in BJP Manifesto News In Hindi: रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी दिया हैं। बता दें कि इस दौरान भाजपा के कई नेता इस दौरान शामिल रहे। वहीं भाजपा ने अपने घोषणापत्र का नाम 'मोदी की गारंटी 2024' शीर्षक के साथ जारी किया। वहीं भाजपा का ये घोषणापत्र महिला सशक्तीकरण, युवाओं और गरीबों के उत्थान पर केंद्रित है।

वहीं इस दौरान भाजपा का घोषणापत्र जारी करने के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कई बड़े वादे किए। इस दौरान पीएम ने कहा कि आज बहुत ही शुभ दिन है। देश के कई राज्यों में इस समय नववर्ष का उत्साह है। आज नवरात्रि के छठे दिन हम सभी मां कात्यायनी की पूजा करते हैं और मां कात्यायनी अपनी दोनों भुजाओं में कमल धारण किए हुए हैं। ये संयोग भी बहुत बड़ा आशीर्वाद है।

 उन्होंने आगे कहा कि, पूरे देश को भाजपा के संकल्प पत्र का बहुत इंतजार रहता है। इसका एक बड़ा कारण है। 10 वर्षों में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा है।

वहीं इस दौरान पीएम ने बुजुर्गों के लिए भी बड़ी बात कही, उन्होंने कहा कि, भाजपा ने संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। 70 साल से ऊपर का हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च-मध्यम वर्ग से ही क्यों न हो, उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

साथ ही इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, अभी तक हमने सस्ते सिलेंडर घर-घर पहुंचाए हैं, अब हम पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे। ऐसे में उन्होंने लोगों से आने वाले दिनों में पाइप लाइन के माध्यम से रसोई गौस मिलने का दावा भी किया।

वहीं इस दौरान पीएम मोदी ने कही कि, आज भारत महिला नेतृत्व वाले विकास में दुनिया को प्रेरणा दे रहा है। पिछले दस वर्षों में लगभग 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। हमने इन स्वयं सहायता समूहों में शामिल महिलाओं को आईटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, खुदरा और पर्यटन के क्षेत्र में प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है। मोदी ने गारंटी दी कि 3 करोड़ महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी!

गौर हो कि इस दौरान पीएम मोदी ने जहां कई वादे किए वहीं भाजपा के लिए वोट की अपील भी की ऐसे में देखना अहम होगा की इन लोकसभा चुनावों में भाजपा को इन गारंटियों से कितना फायदे होता है।

(For more news apart from BJP manifesto released, pm promises modi big news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM