खबरे |

खबरे |

सरकार अडाणी मामले पर चर्चा से बचने के लिए संसद नहीं चलने दे रही : खरगे
Published : Mar 16, 2023, 1:38 pm IST
Updated : Mar 16, 2023, 1:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Govt not allowing Parliament to function to avoid discussion on Adani case: Kharge
Govt not allowing Parliament to function to avoid discussion on Adani case: Kharge

खरगे ने आरोप लगाया, ‘‘... इसी तरह लोकतंत्र को कुचला जा रहा है, हम कल शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, हमें किसने रोका?

New Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर विपक्ष को उकसाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वह अडाणी मुद्दे और अपनी "विफलताओं" पर चर्चा से बचने के लिए संसद नहीं चलने दे रही है। खरगे ने एक बार फिर कहा कि राहुल गांधी की ब्रिटेन में की गई टिप्पणी को लेकर माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं है। ब्रिटेन की हालिया यात्रा के दौरान राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर सत्ता पक्ष ने संसद के दोनों सदनों में हंगामा किया और वह राहुल गांधी से माफी मांगे जाने की मांग कर रहा है। हंगामे के कारण, संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत के बाद से दोनों सदनों में कोई कामकाज नहीं हो पाया है।

खरगे ने आरोप लगाया, ‘‘... इसी तरह लोकतंत्र को कुचला जा रहा है, हम कल शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, हमें किसने रोका? उन्होंने हमें रोकने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को आगे कर दिया।’’ अदाणी मामले में प्रवर्तन निदेशालय को अपनी शिकायत सौंपने के लिए कांग्रेस ने अन्य विपक्षी दलों के साथ बुधवार को संसद भवन से विरोध मार्च निकाला था। पुलिस ने विजय चौक पर विपक्षी नेताओं को रोक दिया था।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सुबह संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले संवाददाताओं से कहा कि सरकार की मंशा अडाणी मुद्दे से बचने की है ताकि इस पर चर्चा न हो और उनकी "विफलताओं" पर संसद में चर्चा नहीं हो।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खरगे ने कहा, "क्या आपने कभी सुना है कि सत्ता पक्ष के लोग कार्यवाही को रोज बाधित करते हैं...? वे पहले खड़े हो जाते हैं और माफी मांगो, माफी मांगो के नारे लगाने लगते हैं..., यह क्या है ? सरकार उकसा रही है और वे दूसरों को लोकतंत्र का उपदेश दे रहे हैं।"

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM