खबरे |

खबरे |

Lok Sabha Elections 2024: AAP ने गुजरात के लिए स्टार प्रचारकों की सूची की जारी; अरविंद केजरीवाल का नाम भी शामिल
Published : Apr 16, 2024, 5:48 pm IST
Updated : Apr 16, 2024, 5:48 pm IST
SHARE ARTICLE
 Lok Sabha Elections 2024 AAP names Arvind Kejriwal, Manish Sisodia as star campaigners for Gujarat
Lok Sabha Elections 2024 AAP names Arvind Kejriwal, Manish Sisodia as star campaigners for Gujarat

गुजरात में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस इंडिया अलायंस के तहत मिलकर चुनाव लड़ रही हैं.

Lok Sabha Elections 2024: आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को गुजरात में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस लिस्ट में सबसे पहले नाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का है। इसके अलावा उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल का नाम भी है. स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मनीष सिसौदिया का भी नाम है, जो पिछले एक साल से जेल में हैं. इसके अलावा सूची में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सत्येन्द्र जैन का नाम शामिल है।

photophoto

आम आदमी पार्टी ने गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची में दिल्ली सरकार के मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नाम भी शामिल किया है. इसके अलावा राघव चड्ढा, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, अमन अरोड़ा के नाम भी इस लिस्ट में हैं. इसके साथ ही गुजरात चुनाव के स्टार प्रचारकों में इसुदान गढ़वी, हेमंत खावा, सुधीर वाघानी, अल्पेश कथीरिया, राजूभाई सोलंकी, जगमालभाई वाला, कैलाश गढ़वी, डॉ. रमेश पटेल, प्रवीण राम, पंकज पटेल के नाम शामिल हैं.

बता दें कि गुजरात में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस इंडिया अलायंस के तहत मिलकर चुनाव लड़ रही हैं. आम आदमी पार्टी सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत गुजरात की भरूच और भावनगर सीट से चुनाव लड़ रही है. चित्रा वसावा को भरूच सीट से और उमेश भाई मकवाना को भावनगर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.

(For more news apart from  Lok Sabha Elections 2024 AAP names Arvind Kejriwal, Manish Sisodia as star campaigners for Gujarat News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM