खबरे |

खबरे |

आप ने दिल्ली को शराब में डुबोने का काम किया: भाजपा
Published : Mar 17, 2023, 5:21 pm IST
Updated : Mar 17, 2023, 5:21 pm IST
SHARE ARTICLE
AAP worked to drown Delhi in liquor: BJP
AAP worked to drown Delhi in liquor: BJP

भाजपा प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आप में भ्रष्टाचार केवल एक नेता तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी सरकार इसमें डूबी हुई है।

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए उस पर ‘‘दिल्ली को शराब में डुबोने’’ और शराब घोटाले से देश का ध्यान भटकाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। भाजपा ने 2021-22 के लिए दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित कथित 'घोटाले' को लेकर आप और अरविंद केजरीवाल सरकार पर लगातार हमला बोला है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि सार्वजनिक रूप से उपलब्ध साक्ष्य बताते हैं कि शराब नीति को पलटने का फैसला केजरीवाल के आवास पर किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग (आप) खुद को 'कट्टर ईमानदार' कहते थे, वे 'झूठों के सरदार' लगते हैं। इस पार्टी की तेजी से उभरती वास्तविकता इसके नेताओं के असली चेहरों को उजागर कर रही है।’’

भाजपा प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आप में भ्रष्टाचार केवल एक नेता तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी सरकार इसमें डूबी हुई है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘विभिन्न मुद्दों को उछाल कर वे पिछले कई महीनों से ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं, जहां वे सच को दबा सकें या नकार सकें। इस हंगामे में दिल्ली को शराब में डुबोने वाले भागने की कोशिश कर रहे हैं।’’त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल के आवास पर ही आप ने तकनीकी समिति के निर्देशों को पलट दिया थ्रा। उन्होंने कहा कि इस तरह उनके पास भ्रष्टाचार के आरोपों से बचने का कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली आबकारी विभाग के नोटिस के बावजूद कि 200 से अधिक शराब की दुकानें अवैध हैं, उन्हें आवंटित किया गया। यह फैसला भी केजरीवाल के आवास पर ही लिया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘10 साल की इतनी कम अवधि में किसी अन्य पार्टी ने अपने आचरण और चरित्र में इतना बड़ा बदलाव नहीं दिखाया है। नई राजनीति के स्वघोषित चैंपियन ने जिस तरह से अपनी नैतिकता को बदला है, वह अभूतपूर्व है।’’

उपराज्यपाल वी के सक्सेना द्वारा 2021-22 के लिए दिल्ली आबकारी नीति को लागू करने में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद पिछले साल आप सरकार ने वापस ले लिया था। आबकारी नीति के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज एक मामले में आरोपियों में से एक पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM