खबरे |

खबरे |

आतंकवादियों, मादक पदार्थ तस्करों और माफियाओं के बीच गठजोड़ मामले में छह राज्यों में NIA के छापे
Published : May 17, 2023, 11:29 am IST
Updated : May 17, 2023, 11:29 am IST
SHARE ARTICLE
Photo
Photo

हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में ANI की छापेमारी जारी है।

New Delhi: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) आतंकवादियों, नशीले पदार्थों के तस्करों और माफियाओं के बीच गठजोड़ से जुड़े मामलों में बुधवार को छह राज्यों में 100 से अधिक ठिकानों पर छापे मार रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में NIA की छापेमारी जारी है।

अधिकारियों के मुताबिक, NIA ने पिछले साल तीन मामले दर्ज किए थे, जिनमें आरोप लगाया गया था कि आतंकवादी संगठन और विदेश में मौजूद उनके समर्थक लक्षित हत्याओं और हिंसक आपराधिक कृत्यों को अंजाम देने के लिए भारत के उत्तरी राज्यों में सक्रिय संगठित आपराधिक गिरोहों के सदस्यों के रूप में काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यह भी सामने आया था कि आतंकवादियों, नशीले पदार्थों के तस्करों और माफियाओं का नेटवर्क अवैध हथियारों तथा गोला-बारूद का निर्माण एवं आपूर्ति करने वाले एक व्यापक अंतरराज्यीय गिरोह के माध्यम से सीमा पार हथियारों, विस्फोटकों और आईईडी सहित अन्य आतंकवादी साजोसामान की तस्करी में सक्रिय है।

अधिकारियों के अनुसार, एनआईए गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत विभिन्न आपराधिक गिरोहों के 19 सदस्यों, दो हथियार आपूर्तिकर्ताओं और नेटवर्क से जुड़े एक फाइनेंसर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM