खबरे |

खबरे |

Weather News: दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज, वायु गुणवत्ता बेहद खराब
Published : May 17, 2023, 12:35 pm IST
Updated : May 17, 2023, 12:35 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मौसम विभाग के एक अनुमान में बताया गया कि इस बार 04 जून तक मॉनसून आ सकता है.

New Delhi:  राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सुबह बादल छाए रहने से मौसम बेहद सुहावना रहा और इस दौरान न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 395 दर्ज किया गया जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

मौसम कार्यालय ने दिन में धूल भरी आंधी चलने अथवा तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है, वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 47 प्रतिशत रही।

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी दिल्ली में हफ्ते के अंत तक अधिकतम तापमान 43-44 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है. वहीं, देश के कुछ राज्यों खासकर पूर्वोत्तर में बारिश की संभावना बन रही है.

मौसम कार्यालय ने बताया कि उत्तरी दिल्ली हरियाणा के गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक और खरखौदा तथा उत्तर प्रदेश के बड़ौत, बागपत और खेकड़ा में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के एक अनुमान में बताया गया कि इस बार 04 जून तक मॉनसून आ सकता है.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM