खबरे |

खबरे |

दिल्ली : युवक के की खुद को जलाने की कोशिश,बचाव में परिवार के पांच सदस्य झुलसे
Published : Dec 17, 2022, 3:16 pm IST
Updated : Dec 17, 2022, 3:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi: Youth tries to set himself on fire, five family members get scorched in rescue
Delhi: Youth tries to set himself on fire, five family members get scorched in rescue

घटना में एक बच्चे और एक नवजात समेत उसके परिवार के पांच लोग भी झुलस गए।

New Delhi : दक्षिण दिल्ली में एक शख्स ने अपने ऊपर कथित रूप से केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की। घटना में एक बच्चे और एक नवजात समेत उसके परिवार के पांच लोग भी झुलस गए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि 35 वर्षीय अभिनय गुप्ता ने फतेहपुर बेरी इलाके में शुक्रवार रात झगड़े के बाद अपने घर के एक कमरे में खुद को आग लगा ली। उनके मुताबिक, घटना में उसकी पत्नी नेहा गुप्ता (35) और मां प्रशीला गुप्ता आग बुझाने की कोशिश में झुलस गईं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दंपति का छह वर्षीय बेटा रिहान और आठ महीने का पुत्र शिवान भी मामूली रूप से जल गए हैं। वे सभी एक ही कमरे में थे।

उन्होंने बताया कि अभिनय गुप्ता और उसकी मां को एम्स में भर्ती कराया गया है और वे क्रमश: पांच फीसदी और 20 फीसदी जल गए हैं। अधिकारी के मुताबिक, नेहा और उसके बच्चों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे मामूली रूप से जले हैं।= अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की टीम ने मौका-ए-वारदात का मुआयना किया है और मामले की जांच की जा रही है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM