खबरे |

खबरे |

दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पोस्टर लगे, करीब 100 FIR दर्ज
Published : Mar 22, 2023, 11:21 am IST
Updated : Mar 22, 2023, 11:21 am IST
SHARE ARTICLE
Posters against PM Modi put up in Delhi, nearly 100 FIRs registered
Posters against PM Modi put up in Delhi, nearly 100 FIRs registered

पोस्टर लगाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

New Delhi: दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में 100 एफआईआर दर्ज हुई हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली के कई हिस्सों में दीवारों और खंभों पर ऐसे पोस्टर चिपके पाए गए थे जिन पर“मोदी हटाओ, देश बचाओ” लिखा था।

अधिकारियों के मुताबिक, कम से कम 2,000 पोस्टर हटाए गए और आईपी एस्टेट में एक वैन से उस समय इतनी ही संख्या में पोस्टर जब्त किए गए थे, जब वह डीडीयू मार्ग पर आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यालय से निकल रही थी। उन्होंने बताया कि उक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया और मामले के सिलसिले में दो प्रिंटिंग प्रेस के मालिकों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हालांकि, पोस्टरों पर प्रिंटिंग प्रेस या प्रकाशक का कोई जिक्र नहीं था। पुलिस ने कहा कि प्रिंटिंग प्रेस अधिनियम और संपत्ति विरूपण अधिनियम की धाराओं के तहत शहर भर के विभिन्न जिलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने पुष्टि की कि पुलिस ने प्रधानमंत्री के खिलाफ पोस्टर चिपकाने के मामले में 100 प्राथमिकी दर्ज की हैं। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM