खबरे |

खबरे |

मोदी ने ‘लचित दिवस’ पर लचित बोड़फूकन को श्रद्धांजलि अर्पित की
Published : Nov 24, 2022, 3:40 pm IST
Updated : Nov 24, 2022, 3:40 pm IST
SHARE ARTICLE
Modi pays tribute to Lachit Bodphukan on 'Lachit Diwas'
Modi pays tribute to Lachit Bodphukan on 'Lachit Diwas'

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को लचित दिवस के अवसर पर पूर्ववर्ती अहोम साम्राज्य के जनरल लचित बोड़फूकन को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा ...

New Delhi :   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को लचित दिवस के अवसर पर पूर्ववर्ती अहोम साम्राज्य के जनरल लचित बोड़फूकन को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने लोगों की भलाई को हर चीज से ऊपर रखा।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘लचित दिवस की शुभकामनाएं। यह लचित दिवस विशेष है क्योंकि हम महान लचित बोड़फूकन की 400 वीं जयंती मना रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह अद्वितीय साहस के प्रतीक थे। उन्होंने लोगों की भलाई को हर चीज से ऊपर रखा। साथ ही वह एक न्यायप्रिय और दूरदर्शी नेता भी थे।’’

लचित बोड़फूकन असम के पूर्ववर्ती अहोम साम्राज्य में एक सेनापति थे। सरायघाट के 1671 के युद्ध में उनके नेतृत्व के लिए उन्हें पहचाना जाता है, जिसमें मुगल सेना का असम पर कब्जा करने का प्रयास विफल कर दिया गया था।

इस विजय की याद में असम में 24 नवंबर को लचित दिवस मनाया जाता है। सरायघाट का युद्ध गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी के तटों पर लड़ा गया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM