खबरे |

खबरे |

महापौर चुनाव: दिल्ली में महापौर पद के लिए बुधवार को होगी चुनाव
Published : Apr 25, 2023, 6:44 pm IST
Updated : Apr 25, 2023, 6:44 pm IST
SHARE ARTICLE
Mayor Election: Election for the post of Mayor in Delhi will be held on Wednesday
Mayor Election: Election for the post of Mayor in Delhi will be held on Wednesday

शैली ओबेरॉय 22 फरवरी को दिल्ली की महापौर चुनी गयी थीं।

New Delhi: दिल्ली में महापौर पद के लिए चुनाव बुधवार को होना है, जिसमें सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय और भारतीय जनता पार्टी की नेता शिखा राय के बीच होगा। दिल्ली नगर निगम में आप सत्तारूढ़ है। अधिकारियों ने बताया था कि 26 अप्रैल को होने वाले महापौर चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किये थे, जिनमें मौजूदा महापौर ओबेरॉय और भाजपा की शिखा राय हैं।

शैली ओबेरॉय 22 फरवरी को दिल्ली की महापौर चुनी गयी थीं। उन्होंने भाजपा की रेखा गुप्ता को 34 मतों के अंतर से हराया था। शैली को 150 वोट मिले थे, जबकि रेखा को कुल 266 वोट में से 116 वोट मिले थे।

राष्ट्रीय राजधानी में महापौर पद के लिए बारी-बारी से एक-एक साल के पांच कार्यकाल के लिए चुनाव होता है। पहले वर्ष में मेयर का पद महिलाओं, जबकि तीसरे वर्ष में आरक्षित श्रेणी के लिये होता है। अन्य तीन वर्षों (दूसरे, चौथे और पांचवें) में यह पद अनारक्षित श्रेणी के लिये होता है।  आधिकारिक सूत्रों ने तीन अप्रैल को कहा था कि नये महापौर के चुनाव तक ओबेरॉय पद पर बनी रहेंगी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM