खबरे |

खबरे |

पश्चिमी दिल्ली के बहुमंजिला पार्किंग एरिया में लगी आग, 21 कार जलकर खाक
Published : Dec 26, 2022, 4:28 pm IST
Updated : Dec 26, 2022, 4:28 pm IST
SHARE ARTICLE
Fire breaks out in West Delhi's multi-storey parking area, 21 cars gutted
Fire breaks out in West Delhi's multi-storey parking area, 21 cars gutted

आग लगने की सटीक वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने एक व्यक्ति का जिक्र किया, जिसे CCTV फुटेज में पार्किंग स्थल पर संदिग्ध स्थिति में देखा जा सकता है।

New Delhi : दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में एक बहुमंजिला पार्किंग स्थल में आग लग जाने पर सोमवार को सुबह 21 कार जलकर खाक हो गईं। दमकल सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आग लगने की सटीक वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक व्यक्ति का जिक्र किया, जिसे सीसीटीवी फुटेज में पार्किंग स्थल पर संदिग्ध स्थिति में देखा जा सकता है। अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा, ‘‘घटना की सटीक वजह का पता लगाने के लिए कई दलों का गठन किया गया है। जांच जारी है।’’

दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह करीब चार बजे मिली और मौके पर छह दमकल वाहन भेजे गये।

दमकल सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आग पर सुबह छह बजकर करीब 10 मिनट तक काबू पा लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM