खबरे |

खबरे |

New Delhi : दिल्ली में चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार, व्यक्ति गिरफ्तार
Published : Dec 27, 2022, 11:58 am IST
Updated : Dec 27, 2022, 11:58 am IST
SHARE ARTICLE
New Delhi: Four-year-old girl raped in Delhi, man arrested
New Delhi: Four-year-old girl raped in Delhi, man arrested

लड़की गत बुधवार शाम अपने घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। लड़की के माता-पिता ने भलस्वा डेयरी थाने में इसकी शिकायत की और फिर ...

New Delhi : राष्ट्रीय राजधानी के भलस्वा डेयरी इलाके में चार साल की बच्ची का अपहरण कर उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लड़की गत बुधवार शाम अपने घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। लड़की के माता-पिता ने भलस्वा डेयरी थाने में इसकी शिकायत की और फिर भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण की सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगले दिन सुबह करीब सात बजे बच्ची एक पार्क के पास मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका यौन उत्पीड़न होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इसके बाद यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं को शिकायत में जोड़ा गया।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) देवेश कुमार महला ने बताया कि मामले में अनिल पाठक नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने शहर की पुलिस को नोटिस जारी कर इस घटना पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM