खबरे |

खबरे |

शाहबाद डेरी हत्याकांड पर केजरीवाल ने उपराज्यपाल पर साधा निशाना, कहा- कानून और व्यवस्था देखना आपकी जिम्मेदारी
Published : May 29, 2023, 7:00 pm IST
Updated : May 29, 2023, 7:00 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

लड़के ने उसे रास्ते में रोका और उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने लड़की पर कई बार पत्थर से भी हमला किया।

New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वी के सक्सेना से यहां शाहबाद डेरी में एक नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में सोमवार को कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए कहा कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। उपराज्यपाल साहब, कानून एवं व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।’’

आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने भी इस घटना को लेकर उपराज्यपाल की आलोचना करते हुए कहा कि संविधान ने उपराज्यपाल को केंद्र शासित प्रदेश के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी है।

आतिशी ने ट्वीट किया, ‘‘यह खौफनाक हत्या देख कर रूह कांप उठी। मैं दिल्ली के उपराज्यपाल को याद दिलाना चाहती हूं कि संविधान ने उन्हें दिल्ली के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी है। परंतु वे अपना सारा समय अरविंद केजरीवाल के कामों में रोड़ा अटकाने में लगाते हैं। मेरा उपराज्यपाल साहब से हाथ जोड़ कर निवेदन है कि दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दें। आज दिल्ली में महिलाएं बिलकुल भी सुरक्षित नहीं हैं।’’.

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी ने कथित तौर पर उसे पत्थर से कुचल कुचल कर मारने से पहले कई बार उस पर चाकू से वार किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता कपिल मिश्रा ने इस घटना को लेकर कहा, ‘‘ यह दर्दनाक हत्या दिल्ली में हुई है। श्रद्धा को अभी तक न्याय नहीं मिला है। न जाने कितनी और श्रद्धा इस हैवानियत का शिकार होंगी। ’’

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस की आलोचना की और आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस या कानून से कोई नहीं डरता।

स्वाति मालीवाल ने कहा, ‘‘ क्या कसूर था 16 साल की गुड़िया का जो उसे इस तरह सड़क पर बेरहमी से मार दिया गया? दिल्ली में किसी को पुलिस और कानून का डर नहीं है। यदि आज कुछ नहीं किया गया तो दरिंदगी की सारी हदें पार होती रहेंगी। ’’.

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भी दिल्ली पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस घटना को बेहद परेशान करने वाला और भयावह करार देते हुए इस मामले में निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करने और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले की जांच के लिए सदस्य डेलिना खोंगडुप की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम का गठन भी किया है।

एनसीडब्ल्यू ने कहा कि उसकी टीम पीड़िता के परिवार और आगे की पूछताछ के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों से भी मुलाकात करेगी। एनसीडब्ल्यू ने कहा कि अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो आयोग ने प्राथमिकी में संबंधित प्रावधानों को लागू करने की भी मांग की है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लड़की शाहबाद डेरी में जे. जे. कॉलोनी की निवासी थी और उसका शव गली में पड़ा मिला। अधिकारी ने बताया कि वह सड़क से गुजर रही थी जब लड़के ने उसे रोका और उस पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और शनिवार को उनके बीच झगड़ा हुआ था। रविवार को लड़की अपनी सहेली के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में जा रही थी जब लड़के ने उसे रास्ते में रोका और उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने लड़की पर कई बार पत्थर से भी हमला किया। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम से ही पुष्टि होगी कि लड़की पर कितनी बार चाकू से वार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान साहिल (20) के रूप में हुई है, जिसे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM