खबरे |

खबरे |

दिल्ली सरकार ने आजादपुर मंडी में लगी आग की जांच का दिया आदेश
Published : Sep 30, 2023, 4:44 pm IST
Updated : Sep 30, 2023, 4:44 pm IST
SHARE ARTICLE
Development Minister Gopal Rai (file photo)
Development Minister Gopal Rai (file photo)

दिल्ली की आजादपुर मंडी में शुक्रवार को भीषण आग लग गई थी।

New Delhi: दिल्ली सरकार के विकास मंत्री गोपाल राय ने एशिया की सबसे बड़ी थोक सब्जी मंडी आजादपुर मंडी में लगी आग की जांच के शनिवार को आदेश दिए।

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच और जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।''.

दिल्ली की आजादपुर मंडी में शुक्रवार को भीषण आग लग गई थी। आग की सूचना शुक्रवार शाम पांच बजकर 20 मिनट पर प्राप्त हुई थी और दमकल विभाग की 11 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची थीं। शाम साढ़े छह बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था। दिल्ली दमकल सेवा ने बताया था कि आजादपुर की टमाटर मंडी में आग लगी, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM