खबरे |

खबरे |

दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा
Published : Nov 30, 2022, 10:31 am IST
Updated : Nov 30, 2022, 10:31 am IST
SHARE ARTICLE
The maximum temperature in Delhi was 27.1 degree Celsius.
The maximum temperature in Delhi was 27.1 degree Celsius.

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता 68 से 97 फीसदी दर्ज की गयी। विभाग ने बुधवार को हल्का कोहरा रहने की संभावना जताई है।

New Delhi :  राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत से थोड़ा अधिक 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गयी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक, शहर में न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से तीन डिग्री कम 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर में मंगलवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 369 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता 68 से 97 फीसदी दर्ज की गयी। विभाग ने बुधवार को हल्का कोहरा रहने की संभावना जताई है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM