खबरे |

खबरे |

New Delhi: मस्जिद के पास लगे भगवा झंडे का अपमान करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
Published : Mar 31, 2023, 6:55 pm IST
Updated : Mar 31, 2023, 6:55 pm IST
SHARE ARTICLE
New Delhi: Man arrested for insulting saffron flag near mosque
New Delhi: Man arrested for insulting saffron flag near mosque

इस घटना का वीडियो बनाने में दो नाबालिगों की कथित भूमिका के संबंध में भी जांच की जा रही है।

New Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में एक मस्जिद के पास लगे भगवा झंडे का अपमान करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार को हुई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी फल्ज आलम (18) के खिलाफ अशोक नगर के बी-ब्लॉक स्थित मौला बख्श मस्जिद के पास लगे झंडे का अपमान करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

पुलिस उपायुक्त जॉय तिर्की ने कहा, ‘‘आलम के खिलाफ ज्योति नगर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना), 295ए (जानबूझकर किसी भी वर्ग के धर्म या धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाना) और 120बी (आपराधिक साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।’’. उन्होंने कहा कि इस घटना का वीडियो बनाने में दो नाबालिगों की कथित भूमिका के संबंध में भी जांच की जा रही है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM