खबरे |

खबरे |

छुट्टी मनाकर लौट रहे थे लोग, रात के अंधेरे में कार गांधीनगर की झील में गिरी, चार लोग डूबे
Published : Sep 20, 2023, 12:21 pm IST
Updated : Sep 20, 2023, 12:21 pm IST
SHARE ARTICLE
Representative pic
Representative pic

ये सभी पड़ोसी राज्य राजस्थानसे छुट्टी मनाकर लौट रहे थे।

अहमदाबाद:  गुजरात के गांधीनगर जिले में एक हादसा सामने आया है.  जिले में एक गांव के पास स्थित झील में कार के गिरने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक लापता है। पुलिस के अनुसार राजस्थान से आ रही कार में पांच दोस्त सवार थे और ये सभी पड़ोसी राज्य राजस्थानसे छुट्टी मनाकर लौट रहे थे।

गुजरात की राजधानी के प्रमुख अग्निशमन अधिकारी काइजद दस्तूर ने बताया कि गांधीनगर जिले के दशेला गांव के करीब स्थित झील से चार लोगों के शव निकाल लिए गए हैं जबकि एक अन्य लापता व्यक्ति की तलाश जारी है। चिलोदा पुलिस के निरीक्षक एएस असारी ने बताया कि यह गांव चिलोदा-हिम्मतनगर राजमार्ग के पास स्थित है और पांचों लोग अहमदाबाद के नरोदा इलाके की ओर आ रहे थे। सभी की उम्र 20 वर्ष के आसपास थी।
पांच में से चार लोग नरोदा जबकि एक अन्य गौरंग भट्ट दशेला गांव का निवासी है। ये लोग कुछ दिन पहले छुट्टी मनाने के लिए राजस्थान गए थे। सोमवार रात को वापसी में वे पहले भट्ट को छोड़ने के लिए दशेला गए थे। हालांकि, उन सभी से रात के नौ बजे के बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाया और रिश्तेदारों को उनके बारे में कुछ पता नहीं चला।'

पुलिस निरीक्षक ने कहा,'संभावना है कि नरोदा का रहने वाला चालक रात में अंदाजा नहीं लगा पाया और सड़क पर जलभराव के कारण झील में कार गिर गई। शैलेश अभी भी लापता है जिसकी तलाश की जा रही है।'

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM