खबरे |

खबरे |

भारत जल्द ही सेमीकंडक्टर का वैश्विक केंद्र बनकर उभरेगाः भूपेंद्र पटेल
Published : Jul 28, 2023, 4:09 pm IST
Updated : Jul 28, 2023, 4:09 pm IST
SHARE ARTICLE
cm Bhupendra Patel
cm Bhupendra Patel

मुख्यमंत्री ने कहा, "मुझे भरोसा है कि भारत जल्द ही सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में एक वैश्विक केंद्र बनकर उभरेगा।"

गांधीनगर: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जल्द ही सेमीकंडक्टर क्षेत्र का एक वैश्विक केंद्र बनकर उभरेगा। पटेल ने यहां सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर आयोजित सम्मेलन एवं प्रदर्शनी 'सेमीकॉन इंडिया 2023' को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में भारतीय उद्योग बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, "भारत को आत्मनिर्भर बनाने के प्रधानमंत्री के प्रयासों की वजह से हम आज उन लक्ष्यों को भी हासिल कर रहे हैं जो कभी नामुमकिन या बहुत मुश्किल लगते थे। सेमीकंडक्टर भी ऐसा ही एक क्षेत्र है जिसका भारत लंबे समय से हिस्सा बनना चाहता है।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "मुझे भरोसा है कि भारत जल्द ही सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में एक वैश्विक केंद्र बनकर उभरेगा।"

उन्होंने गुजरात के साणंद में 2.75 अरब डॉलर का सेमीकंडक्टर संयंत्र लगाने के लिए कंप्यूटर चिप विनिर्माता माइक्रोन के साथ राज्य सरकार के समझौते का उल्लेख करते हुए कहा कि गुजरात देश में बड़े स्तर की सेमीकंडक्टर विनिर्माण क्षमता वाला पहला राज्य बनेगा। पटेल ने कहा कि गुजरात सरकार ने गुजरात को सेमीकंडक्टर गतिविधियों का केंद्र बनाने के लिए सेमीकंडक्टर नीति की घोषणा की है जिसमें संभावित निवेशकों को कई तरह के प्रोत्साहन एवं लाभ देने का उल्लेख है।

Location: India, Gujarat, Gandhinagar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM