खबरे |

खबरे |

फरीदाबाद : महिला को ब्लैकमेल कर करता था दुष्कर्म, अब गिरफ़्तार
Published : Dec 1, 2022, 10:05 am IST
Updated : Dec 1, 2022, 10:05 am IST
SHARE ARTICLE
Faridabad: Used to rape a woman by blackmailing her, now arrested
Faridabad: Used to rape a woman by blackmailing her, now arrested

आरोपी का नाम हरीश है जो फरीदाबाद के पन्हेड़ा कला गांव का रहने वाला है। आरोप है कि उसने महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी तस्वीरें लीं और ...

फरीदाबाद (हरियाणा) : फरीदाबाद में एक महिला से बलात्कार के बाद उसका वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर उससे कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम हरीश है जो फरीदाबाद के पन्हेड़ा कला गांव का रहने वाला है।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 18 अक्टूबर, 2022 को मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि हरीश पर आरोप है कि उसने एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी तस्वीरें लीं और इस घटना का वीडियो बनाया तथा इसके बाद उसने वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर महिला से कई बार बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने बाद में महिला का वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर दिया।

महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Location: India, Haryana, Faridabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM