खबरे |

खबरे |

हरियाणा की बेटी मनु, रिदम ने टीम स्पर्धा में जीता दोहरा स्वर्ण
Published : Dec 1, 2022, 11:17 am IST
Updated : Dec 1, 2022, 11:17 am IST
SHARE ARTICLE
Haryana's daughter Manu, Rhythm won double gold in team event
Haryana's daughter Manu, Rhythm won double gold in team event

हरियाणा ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में 1726 अंक बनाते हुए तेलंगाना (1696) को हराया। तेलंगाना की टीम में ईशा सिंह, मेगना सादुला और...

भोपाल : ओलंपियन मनु भाकर और भारत की मौजूदा नंबर एक निशानेबाज (पिस्टल) रिदम सांगवान ने बुधवार को यहां राष्ट्रीय निशानेबाजी में महिला और जूनियर महिला 25 मीटर पिस्टल टीम प्रतियोगिता में हरियाणा के लिए दो स्वर्ण पदक जीते।

 मनु तथा रिदम ने महिलाओं की स्पर्धा में अनीता देवी और जूनियर वर्ग में तेजस्विनी के साथ मिलकर दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता।

हरियाणा ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में 1726 अंक बनाते हुए तेलंगाना (1696) को हराया। तेलंगाना की टीम में ईशा सिंह, मेगना सादुला और मालविका बरुआ शामिल थीं। इस स्पर्धा का कांस्य पदक महाराष्ट्र के नाम रहा।

जूनियर वर्ग में हरियाणा ने 1728 का कुल स्कोर बनाया जबकि रजत पदक जीतने वाली पंजाब की टीम 1703 अंक ही जुटा सकी। पंजाब की जूनियर टीम में अर्शदीप कौर, नवरूप कौर गिल और सिमरनप्रीत कौर बराड़ शामिल थीं। दिल्ली ने इस वर्ग में कांस्य जीता।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM