खबरे |

खबरे |

फरीदाबाद में चला प्रशासन का बुलडोजर, नशीले पदार्थों के तस्कर की अवैध संपत्तियों को किया ध्वस्त
Published : May 5, 2023, 11:41 am IST
Updated : May 5, 2023, 11:41 am IST
SHARE ARTICLE
प्रतिकात्मक फोटो
प्रतिकात्मक फोटो

पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी के खिलाफ भी मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े दो मामले दर्ज हैं।

फरीदाबाद (हरियाणा) : पुलिस ने नशीले पदार्थों के एक तस्कर द्वारा यहां सूरजकुंड इलाके में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई नौ संपत्तियों को बृहस्पतिवार को ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने बताया कि ध्वस्त की गई संपत्तियों का मालिक अमरनाथ (54) है, जो 10 साल से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में सक्रिय है और पिछले छह महीने से जेल में बंद है।

फरीदाबाद के पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि अमरनाथ ने नशीले पदार्थों की तस्करी से एकत्र धन से यहां अंखिर ग्राम पंचायत के स्वामित्व वाली जमीन पर नौ अवैध संपत्तियां बना ली थीं। पुलिस ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस और जिला प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर अमरनाथ द्वारा किराए पर दी गई चार दुकानों और पांच झुग्गियों को गिरा दिया।

उसने बताया कि उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के मूल निवासी अमरनाथ के खिलाफ फरीदाबाद में आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी के खिलाफ भी मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े दो मामले दर्ज हैं।

Location: India, Haryana, Faridabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM