खबरे |

खबरे |

गुरुग्राम में अलग-अलग घटनाओं में कई झुग्गियां जलकर खाक
Published : Jun 6, 2023, 10:22 am IST
Updated : Jun 6, 2023, 10:22 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए

गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार को आग लगने की दो अलग-अलग घटनाएं हुईं, जिनमें एक परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए और कई झुग्गियां जल गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहली घटना में यहां गुड़गांव गांव में एक मजदूर के घर सुबह करीब साढ़े पांच बजे आग लग गई। उन्होंने कहा कि पप्पू, उनकी पत्नी और बेटा आग में झुलस गए और उन्हें उनके पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया

वरिष्ठ दमकल अधिकारी यदुवेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल की एक टीम ने आग पर काबू पा लिया।. उन्होंने कहा कि हादसे में गंभीर रूप से घायल दंपति का 13 वर्षीय बेटा फिलहाल खतरे से बाहर है।

दूसरी घटना, यहां सेक्टर-29 की एक झुग्गी बस्ती में सुबह करीब 11:30 बजे हुई। अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि कम से कम छह दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया और आग बुझाने में एक घंटे से अधिक का समय लगा। उन्होंने बताया कि इस घटना में 15 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Location: India, Haryana, Gurgaon

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM