खबरे |

खबरे |

Haryana weather news: हरियाणा में जल्द बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना
Published : Apr 10, 2024, 12:38 pm IST
Updated : Apr 10, 2024, 12:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Weather will change soon in Haryana, possibility of rain News in hindi
Weather will change soon in Haryana, possibility of rain News in hindi

जल्द ही प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से लोगों को जरूर राहत मिलेगी।

Haryana weather news: हरियाणा के कई जिलों में लगातार बढ़ते तापमान के चलते जहां लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जल्द ही लोगों को इस गर्मी से राहत मिलेगी। बता दें कि इस दौरान हरियाणा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। राज्य के सिरसा में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार के मुकाबले हरियाणा में तापमान 0.8 डिग्री बढ़ गया है।

वहीं जल्द ही प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से लोगों को जरूर राहत मिलेगी। वहीं जानकारी के मुताबिक 13 अप्रैल से प्रदेश में मौसम बदलेगा। वहीं कई जगहों पर इस दौरान बारिश के साथ तेज हवा व बिजली की चमक देखने को मिल सकती है।

वहीं मौसम विभाग ने बताया कि पंचकुला को छोड़कर बाकी सभी जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। हरियाणा का सिरसा सबसे गर्म जिला रहा। जबकि मेवात और महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। नारनौल में न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री और मेवात में 20.3 डिग्री दर्ज किया गया।

ऐसे में जल्द ही हरियाणा के कई जिलों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं मौसम विभाग ने 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक बारिश की संभावना व्यक्त की गई हैं। ऐसे में अगर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है तो लोगों को जरूर बढ़ती गर्मी से राहत मिलेगी।

(For more news apart from Weather will change soon in Haryana news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Haryana, Sirsa

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM