खबरे |

खबरे |

ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, मौत
Published : May 15, 2023, 7:00 pm IST
Updated : May 15, 2023, 7:00 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मृतक के भाई सुरजीत ने बताया कि हरीश कुमार डोमिनोज पिज्जा बनाने का काम करता था।

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान गांव भीलपुरा निवासी हरीश (23) के रूप में हुई है। वह बुड़िया से खदरी जा रहा था।

मृतक के भाई सुरजीत ने बताया कि हरीश कुमार डोमिनोज पिज्जा बनाने का काम करता था। वह रात की शिफ्ट खत्म कर घर लौट रहा था। खदरी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने हरीश की साइकिल को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से उसकी मौत हो गई। हरीश परिवार का इकलौता बेटा था।

उनकी 3 बहनें भी हैं। सुरजीत ने ट्रैक्टर ट्रॉली  को लापरवाही से चलाने वाले चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने हरीश के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

Location: India, Haryana, Yamuna Nagar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM