खबरे |

खबरे |

खुद को पत्रकार और पुलिस वाला बताकर की जबरन वसूली, दो व्यक्ति गिरफ्तार
Published : Jun 17, 2023, 11:21 am IST
Updated : Jun 17, 2023, 11:21 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

इनकी पहचान जयपुर निवासी मोहित कुमार टांक और देवकीनंदन के रूप में हुई है।

गुरुग्राम:  हरियाणा के गुरुग्राम में खुद को पत्रकार और पुलिसकर्मी बताकर लोगों से रंगदारी वसूलने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने अन्य राज्यों में भी 100 से अधिक व्यक्तियों से रंगदारी वसूली की है।

इनकी पहचान जयपुर निवासी मोहित कुमार टांक और देवकीनंदन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों को शहर की एक अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

उनके चालक सुनील को पांच जून को गिरफ्तार किया गया था और उसके कब्जे से अपराध में इस्तेमाल की जा रही एक कार भी बरामद की गई थी। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने चार जून को शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी ने एस्कॉर्ट सेवाओं का लाभ उठाने के लिए एक वेबसाइट के माध्यम से उससे संपर्क किया। उन्होंने उससे संपर्क किया और गुरुग्राम के सेक्टर 39 स्थित साइबर पार्क में आने को कहा।

जब वह वहां पहुंचा तो उसे एक कार में ले जाया गया जहां आरोपी ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और साइबर अपराध करने पर जेल भेजने की धमकी दी।

Location: India, Haryana, Gurgaon

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM