खबरे |

खबरे |

हरियाणा : दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक युवक की मौत
Published : Dec 18, 2022, 5:45 pm IST
Updated : Dec 18, 2022, 5:45 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana: A young man died in a collision between two motorcycles.
Haryana: A young man died in a collision between two motorcycles.

जींद जिले में खरडवाल गांव के निकट रजवाहा पुल पर तेजरफ्तार एक मोटरसाइकिल ने दूसरी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे एक युवक की मौत हो गई।

जींद (हरियाणा) : जींद जिले में खरडवाल गांव के निकट रजवाहा पुल पर तेजरफ्तार एक मोटरसाइकिल ने दूसरी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे एक युवक की मौत हो गई। गांव के राममेहर ने पुलिस से शिकायत की कि उसका चचेरा भाई परमजीत (22) मोटरसाइकिल से खेत पर जा रहा था और जब वह रजवाहा पुल पर पहुंचा तो नरवाना की तरफ से आ रहे तेजरफ्तार एक दूसरी मोटरसाइकिल ने परमजीत की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

राममेहर के अनुसार इस हादसे में परमजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरा मोटरसाइकिल वाला अपना दोपहिया वाहन मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। उसके अनुसार परमजीत को सामान्य अस्पताल नरवाना लाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना नरवाना पुलिस ने राममेहर की शिकायत पर फरार दूसरे मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Location: India, Haryana, Ambala

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM