खबरे |

खबरे |

गुरुग्राम में सुंदर भाटी गिरोह से जुड़ा एक व्यक्ति गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल से लूटी थी कार
Published : Sep 19, 2023, 11:05 am IST
Updated : Sep 19, 2023, 11:05 am IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

कांस्टेबल जी20 में सुरक्षा ड्यूटी के लिए जा रहा था।

गुरुग्राम (हरियाणा):  हरियाणा के गुरुग्राम में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुंदर भाटी गिरोह से जुड़े 24 वर्षीय एक व्यक्ति को दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की कार लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रेवाड़ी जिले के शाहबाजपुर गांव के रहने वाले महेश उर्फ ​​मुंडी (24) को पालम विहार अपराध इकाई के एक दल ने रविवार रात को कसोला चौक से गिरफ्तार किया और चोरी की कार भी जब्त कर ली।

महेश का साथी अभी भी फरार है। दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल से एसपीआर रोड पर नौ सितंबर को दो अज्ञात हथियारबंद लोगों ने बंदूक की जोर पर कार लूट ली थी। कांस्टेबल जी20 में सुरक्षा ड्यूटी के लिए जा रहा था।

गैंगेस्टर सुंदर भाटी पर 60 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसे हालही में हरेंद्र प्रधान हत्याकांड में गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इस समय वह जेल में बंद है। बता दें कि माफिया अतीक अहमद की हत्या के आरोपियों को जो हथियार दिए गए थे, उसे भिजवाने वालों में सुंदर भाटी का नाम भी सामने आया था। 

Location: India, Haryana, Gurgaon

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM