खबरे |

खबरे |

हरियाणा: चरखी दादरी में एक रोडवेज बस में लगी आग, बाल-बाल बची बच्चों समेत 50 सवारियां
Published : Oct 20, 2023, 5:21 pm IST
Updated : Oct 20, 2023, 5:21 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पुलिस ने बताया कि बस में 40 से 50 लोग सवार थे...

भिवानी :  हरियाणा के चरखी दादरी जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां शुक्रवार को रोडवेज की एक चलती बस में अचानक आग लग गई. जिसके  बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने बताया कि हरियाणा रोडवेज की बस सुबह लोहारू से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी और दादरी-लोहारू रोड पर खेड़ी बत्तर गांव के निकट इंजन में शार्ट-सर्किट होने के कारण उसमें आग लग गई।

पुलिस ने बताया कि बस में 40 से 50 लोग सवार थे और आग लगते ही चालक उमेश और परिचालक धर्मबीर सिंह ने तुरंत बस को सड़क किनारे खडी़ कर सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। चरखी दादरी रोडवेज के महाप्रबंधक नवीन शर्मा ने बताया कि दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि हादसे में बस पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई।

Location: India, Haryana, Bhiwani

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM

सोनू सूद के लिए फैंस का प्यार देखिए! एक्टर के जन्मदिन पर बनाई खास पेंटिंग

11 Aug 2023 6:56 PM

हिमाचल जाने वाले सावधान! आंख झपकते ही हुआ हादसा, JCB पर गिरी चट्टानें

19 Jul 2023 7:00 PM