खबरे |

खबरे |

बाप-बेटे के झगड़े में बीच-बचाव कर रही दादी की पोते ने की हत्या, हुआ फरार
Published : Apr 25, 2023, 6:06 pm IST
Updated : Apr 25, 2023, 6:06 pm IST
SHARE ARTICLE
In Haryana, a teenager killed his grandmother after a quarrel with his father.
In Haryana, a teenager killed his grandmother after a quarrel with his father.

आरोपी फरार है।

चंडीगढ़ : हरियाणा के रोहतक जिले में एक किशोर ने पिता के साथ झगड़ा होने के बाद गोली मारकर दादी की कथित रूप से हत्या कर दी।. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि नंदाल गांव में सोमवार रात को यह घटना घटी। लखनमाजरा थाने के प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि आरोपी की उम्र करीब 17 साल है और उसकी दादी 68 साल की थीं। उन्होंने बताया कि किशोर के पिता केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में हैं।

थाना प्रभारी ने कहा, ‘‘लड़के का किसी बात पर अपने पिता के साथ झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद उसके पिता बगल वाले मकान में गये जहां उनका भाई और उनकी मां रहती हैं। वहां उन्होंने अपनी मां से बेटे की शिकायत की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस बीच, वह लड़का भी वहां पहुंच गया और उसने गुस्से में अपनी दादी को गोली मार दी। वह अपने घर से पिता की लाइसेंसी बंदूक लेकर दादी के पास पहुंचा था।’’ पुलिस ने कहा कि इस घटना को लेकर हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आरोपी फरार है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM