खबरे |

खबरे |

हरियाणा : महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
Published : Mar 30, 2023, 7:11 pm IST
Updated : Mar 30, 2023, 7:11 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana: Woman gang-raped, FIR lodged against four people
Haryana: Woman gang-raped, FIR lodged against four people

महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसने अंजाम भुगतने की धमकी दी और ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने लगा।

जींद (हरियाणा) : जींद जिले के उचाना थाना इलाके में एक महिला को होटल ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाने और कथित सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उचाना थाना इलाके की एक महिला द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक सफाखेड़ी गांव निवासी दीपक के साथ उसकी जान पहचान थी, जो उसे 10 मार्च को जींद के एक होटल ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसने अंजाम भुगतने की धमकी दी और ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने लगा। शिकायत के मुताबिक 11 मार्च को दीपक का दोस्त अमन तथा उसका ममेरा भाई महिला को कैफे ले गए और दुष्कर्म की कोशिश की लेकिन वह किसी तरह वहां से भाग निकली। शिकायत के मुताबिक गत 21 मार्च को दीपक महिला को उचाना के एक होटल में ले गया और अपने दोस्त मनदीप के साथ मिल कर सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दीपक, मनदीप, अमन उसके ममेरे भाई के खिलाफ नशीला पदार्थ देने बंधक बनाने, यौन शोषण करने, सामूहिक दुष्कर्म करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जाचं शुरू कर दी है। महिला थाना की जांच अधिकारी गीता ने बृहस्पतिवार को बताया महिला की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM