खबरे |

खबरे |

शिमला-रामपुर-किन्नौर NH-5 पूरी तरह से बंद, पहाड़ी खिसकने से जेएसबी चालक की मौत
Published : Mar 4, 2024, 3:00 pm IST
Updated : Mar 4, 2024, 3:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Shimla, Kinnaur NH-5 completely closed, JSB driver dies due to hill slide
Shimla, Kinnaur NH-5 completely closed, JSB driver dies due to hill slide

एनएच विभाग द्वारा सड़क को बहाल करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है

Himachal Pradesh news in hindi: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निगुलसारी में आज सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ी पहाड़ी खिसक गई। जिससे मलबा हटा रहे जेएसबी उसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कुल्लू के 27 वर्षीय मदन के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक शिमला-रामपुर-किन्नौर NH-5 कल से वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद है। इससे राजधानी शिमला समेत पूरा किन्नौर जिला देश-दुनिया से अलग हो गया है। आज सुबह से एनएच विभाग द्वारा सड़क को बहाल करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है, वहीं मलबा साफ करने में प्रशासन जुटा हुआ है।

इस बीच एनएच विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौके पर सड़क की मरम्मत में जुटे थे। लेकिन इस दौरान अच्छी बात यह रही कि इनमें से किसी को भी चोट नहीं आई। वहीं पुलिस ने मदन के शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव आज परिजनों को को सौंप दिया जाएगा।

इसके साथ ही मौके पर बार-बार पहाड़ गिरने से हाईवे के बहाल होने की संभावना भी कम है। जानकारी के मुताबिक पहाड़ी से बार-बार पत्थर गिर रहे हैं। इससे सड़क मरम्मत कार्य में बाधा आ रही है। वही एनएच बंद होने से पूरे किन्नौर जिले के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वाहनों के लिए भी सड़क बहाल नहीं हुई हैं।

  (For more news apart from Shimla, Kinnaur NH-5 completely closed, JSB driver dies due to hill slide News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM