खबरे |

खबरे |

हिमाचल: पहाड़ गिरने से मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बंद, ट्रैफिक डायवर्ट
Published : Apr 12, 2023, 7:05 pm IST
Updated : Apr 12, 2023, 7:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Mandi-Kullu National Highway completely closed due to mountain collapse
Mandi-Kullu National Highway completely closed due to mountain collapse

बंद राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात नौ बजे से ही वाहनों की लंबी कतार लग गई।

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पंडोह में 5 मील में पहाड़ गिरने से मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गया. इस घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बुधवार सुबह से ही जेसीबी हाईवे को बहाल करने में जुटी हुई है। बंद राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात नौ बजे से ही वाहनों की लंबी कतार लग गई।

राजमार्ग के फिर से खुलने तक यातायात को मंडी-कटौला-बजोरा और पंडोह-चालचौक-ददौर वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ दिया गया है। फोरलेन कंस्ट्रक्शन कंपनी के सेफ्टी इंजीनियर कमल गौतम ने बताया कि पहाड़ में जहां-जहां दरारें नजर आई थीं, वहां से मशीनरी पहले ही हटवा दी गई थी, नहीं तो हादसा जानलेवा हो सकता था।

राजमार्ग पर एकतरफा यातायात बहाल कर दिया गया है। जबकि राहत कार्य जारी है। आपको बता दें कि फोरलेन के निर्माण के चलते पंडोह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग बारिश के मौसम में भी लगातार बंद रहता है. जबकि अब साफ मौसम में भी यहां पहाड़ टूटने लगे हैं। फोरलेन का करीब 30 फीसदी काम अभी बाकी है।
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM