खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh News: प्रदेश कांग्रेस पर बरसी कंगना रनौत, झूठे वादे करने के लगाए आरोप
Published : Apr 13, 2024, 3:17 pm IST
Updated : Apr 13, 2024, 3:17 pm IST
SHARE ARTICLE
Kangana Ranaut lashed out at state Congress news in hindi
Kangana Ranaut lashed out at state Congress news in hindi

आज एक बार फिर कंगना रनौत ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से लोकसभा चुनाव मैदान में उतरी भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। वे कांग्रेस को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ती। आज एक बार फिर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

बता दें कि मंडी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस यहां लूटने के अलावा और क्या कर रही है। इतना ही नहीं उन्होंने प्रदेश कांग्रेस पर जनता के साथ झूठे वादे करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने सभी माता बहनों को ₹1500 देने की बात कही थी, उन पैसों का क्या हुआ, उन्होंने कहा था कि वह 5 लाख नौकरियां देंगे वें नौकरियां कहां है, वह झूठे वादे क्यों करते हैं और लोगों को लुभाते हैं कब तक ऐसी राजनीति चलेगी।

बता दें कि बीते दिनों भी उन्होंने विक्रमादित्य को लेकर एक टिप्पणी की थी। जिसको लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा करते हुए उसमें उनका जिक्र किया था।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से कंगना रनौत चुनावी मैदान में उतरी है और वह लगातार प्रदेश में कांग्रेस को घेरते हुए नजर आ रही है। ऐसे में आज उन्होंने  एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, ऐसे में अब देखना होगी कि इस बयान पर कांग्रेस अपनी क्या कुछ प्रतिक्रिया देती है।

(For more news apart from Kangana Ranaut lashed out at state Congress news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM