खबरे |

खबरे |

Landslide Shimla-Kalka road news:शिमला-कालका रोड पर भूस्खलन, वाहनों की आवाजाही के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-5 अवरुद्ध
Published : Mar 18, 2024, 2:56 pm IST
Updated : Mar 18, 2024, 2:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Landslide on Shimla-Kalka road, NH-5 blocked for vehicular movement news in hindi
Landslide on Shimla-Kalka road, NH-5 blocked for vehicular movement news in hindi

भूस्खलन स्थल पर खुदाई करने वालों के पहुंचने के साथ ही सड़क खोलने का काम शुरू हो गया है और मलबा जल्द ही हटा लिया जाएगा।

Landslide Shimla-Kalka road news in hindi: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में सोमवार सुबह शामलेच गांव के पास भूस्खलन के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-5 वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया है।

मामले में जानकारी के मुताबिक सोलन बाईपास के पास शिमला-कालका रोड पर सुबह करीब साढ़े सात बजे भूस्खलन हुआ। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इस दौरान यातायात रुक गया है।

बता दें कि इस दौरान जहां राष्ट्रीय राजमार्ग-5 वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया है। वहीं सड़क के दोनों ओर वाहन फंसे हुए है, वहीं पुलिस ने मोटर चालकों को वापस मुड़ने और पुराने बड़ोग मार्ग पर जाने के लिए कहा है।

इस बीच, अधिकारियों ने कहा कि भूस्खलन स्थल पर खुदाई करने वालों के पहुंचने के साथ ही सड़क खोलने का काम शुरू हो गया है और मलबा जल्द ही हटा लिया जाएगा।

गौर हो कि हाल के दिनों में बर्फबारी और बारिश के बाद हिमाचल प्रदेश में पांच राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल 259 सड़कें वाहन यातायात के लिए बंद कर दी गईं।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने कहा कि लाहौल और स्पीति में अधिकतम 237 सड़कें, किन्नौर में नौ, चंबा में पांच, कुल्लू में चार, मंडी में दो और शिमला और कांगड़ा जिलों में एक-एक सड़कें अवरुद्ध हैं।

(For more news apart from Landslide on Shimla-Kalka road, NH-5 blocked for vehicular movement news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM