खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh weather Update news: हिमाचल में बदलेगा मौसम, बर्फबारी के ज्यादा आसार नहीं
Published : Mar 19, 2024, 6:28 pm IST
Updated : Mar 19, 2024, 6:28 pm IST
SHARE ARTICLE
Weather will change in Himachal, not much chance of snowfall news in hindi
Weather will change in Himachal, not much chance of snowfall news in hindi

अगले 48 घंटों के दौरान मौसम साफ रहेगा।

Himachal Pradesh weather Update news in hindi: हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 21 मार्च से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। हालांकि, यह पश्चिमी विक्षोभ कम तीव्रता का है। ऐसे में इसका असर पूरे प्रदेश में नहीं दिखेगा। लेकिन इस दौरान मैदानी इलाकों में ठंडक रह सकती हैं।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. सुरिंदर पाल ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि 20 मार्च के बाद प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलेगा। 21 मार्च से 23 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर राज्य के ऊंचे इलाकों में देखने को मिलेगा। इस बीच ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होगी। 21 मार्च से 23 मार्च तक राज्य भर के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाये रहने की संभावना है। इससे तापमान में भी कुछ हद तक गिरावट आएगी।

गौर हो कि मीडिया को दी जानकारी के मुताबिक, मौसम केंद्र शिमला के निदेशक ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान मौसम साफ रहेगा। लेकिन इस दौरान 21 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और फिर इसका असर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिखाई देगा।

इस बीच लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और शिमला जिलों के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होगी। वहीं इससे राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य रहेगा आने वाले दिनों में प्रदेश में गर्मी बढ़ेगी।

  (For more news apart from Weather will change in Himachal, not much chance of snowfall news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM