खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh News: अनुराग ठाकुर ने घेरी कांग्रेस, ईवीएम को लेकर कसा तंज...
Published : Apr 27, 2024, 2:03 pm IST
Updated : Apr 27, 2024, 2:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Anurag Thakur cornered Congress, taunted about EVM news in hindi
Anurag Thakur cornered Congress, taunted about EVM news in hindi

VM के बहाने अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए विपक्ष द्वारा बार-बार बोले जा रहे झूठ पर सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय स्वागत योग्य है- अनुराग

Himachal Pradesh News In Hindi: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आगामी चुनावों में हार की आशंका से कांग्रेस आसन्न हार का पूरा दोष इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) पर डालने की तैयारी कर रही है।

अनुराग ने बिलासपुर जिले के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में चुनाव संबंधी बैठक में भाग लिया। जिस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा वीवीपैट पर्चियों के मिलान की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किये जाने का समर्थन करती है। “एक बार फिर, विपक्ष अपनी हार के लिए बार-बार ईवीएम को दोषी ठहराने के लिए बेनकाब हो गया है। लोगों ने कांग्रेस को बार-बार खारिज किया है लेकिन वह ईवीएम को दोषपूर्ण बताकर भ्रम पैदा करने की कोशिश करती है।

वहीं इसको लेकर अनुराग ठाकुर ने एक पोस्ट कर अपना बयान भी जारी किया, जिसको लेकर उन्होंने लिखा कि, EVM के बहाने अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए विपक्ष द्वारा बार-बार बोले जा रहे झूठ पर सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय स्वागत योग्य है। बेहतर होगा विपक्ष असल मुद्दों पर चुनाव लड़े, क्योंकि इनकी सोच- विचारधारा को जनता व न्यायालय दोनों ने ही ठुकरा दिया है।

खैर लोकसभा चुनाव को लेकर जारी इस जुबानी जंग में लगातार भाजपा और कांग्रेस नेता एक दूसरी पार्टियों को अलग अलग मुद्दे पर घेर रहे है। ऐसे में देखना होगा की कांग्रेस पर दिए गए इस बयान पर कांग्रेस के नात क्या कुछ प्रतिक्रिया देती है।

(For more news apart from Anurag Thakur cornered Congress, taunted about EVM News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM