खबरे |

खबरे |

शिमला के अंबोई गांव में दो मंजिला मकान में लगी आग
Published : Nov 30, 2022, 10:56 am IST
Updated : Nov 30, 2022, 10:56 am IST
SHARE ARTICLE
A fire broke out in a two-storey house in Amboi village of Compact
A fire broke out in a two-storey house in Amboi village of Compact

आग मंगलवार रात साढ़े आठ बजे के आसपास लगी और इसमें बलबीर सिंह नाम के व्यक्ति के लकड़ी के दो मंजिला इमारत के 12 कमरे जलकर खाक हो गए।

शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के अंबोई गांव में बुधवार रात दो मंजिला मकान में आग लग गई। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आग मंगलवार रात साढ़े आठ बजे के आसपास लगी और इसमें बलबीर सिंह नाम के व्यक्ति के लकड़ी के दो मंजिला इमारत के 12 कमरे जलकर खाक हो गए।

पुलिस के मुताबिक, आग पर काबू पाने में लगभग पांच घंटे का समय लगा, क्योंकि रास्ता संकरा होने के कारण अग्निशमन कर्मी वहां नहीं पहुंच सके और इसे बुझाने के लिए ग्रामीणों को छोटे-छोटे वाहनों में भरकर पानी ले जाना पड़ा।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हादसे में 50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM