खबरे |

खबरे |

Jharkhand news: झारखंड में दर्दनाक हादसा, एक की मौत, 12 अन्य घायल
Published : Apr 6, 2024, 7:05 pm IST
Updated : Apr 6, 2024, 7:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand Tragic accident, one dead, 12 others injured news in hindi
Jharkhand Tragic accident, one dead, 12 others injured news in hindi

दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे हटाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करवा दी गई है।

Jharkhand news in hindi: झारखंड के रामगढ़ में आज एक दर्दनाक हादसा पेश आया जहां सड़क हादसे में एक मौत हो गई वहीं करीब 12 लोग घायल बताए जा रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को रामगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर एक ट्रक के पांच वाहनों से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हुए।

वहीं यह घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 45 किमी दूर चुटुपालु घाटी में हुई। “ट्रक के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और उसने दो कारों, एक बस और दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। जिसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।

वहीं फिलहाल इस हादसे में घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां प्राथमिक जांच के बाद, सात लोग गंभीर रूप से घायल पाए गए है।

वहीं जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के बाद रांची-रामगढ़ मार्ग पर जाम लग गया था, वहीं लंबा जाम लगने के बाद रामगढ़ के प्रशिक्षु डीएसपी और ट्रैफिक इंस्पेक्टर भी घटनास्थल पर पहुंचे और रास्ता खुलवाया, वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे हटाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करवा दी गई है।

(For more news apart from Jharkhand Tragic accident, one dead, 12 others injured news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)  

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM