खबरे |

खबरे |

राहुल गांधी ने दिल्ली पहुंचकर शरद यादव को श्रद्धांजलि दी
Published : Jan 13, 2023, 11:39 am IST
Updated : Jan 13, 2023, 11:39 am IST
SHARE ARTICLE
Rahul Gandhi reached Delhi and paid tribute to Sharad Yadav
Rahul Gandhi reached Delhi and paid tribute to Sharad Yadav

राहुल गांधी आज सुबह दिल्ली पहुंचे । उन्होंने यादव के आवास जाकर उनके अंतिम दर्शन किये और श्रद्धांजलि अर्पित की।

New Delhi :  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली पहुंचकर दिवंगत समाजवादी नेता शरद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इन दिनों 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाल रहे राहुल गांधी पंजाब में थे।

राहुल गांधी आज सुबह दिल्ली पहुंचे । उन्होंने यादव के आवास जाकर उनके अंतिम दर्शन किये और श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने यादव के परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया। राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार रात ट्वीट कर कहा था, "शरद यादव जी समाजवाद के पुरोधा होने के साथ ही बेहद विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। उनके शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। देश के लिए उनका योगदान सदा याद रखा जाएगा।"यादव का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था। वह 75 साल के थे।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM