खबरे |

खबरे |

पूर्व विधायक पर हमला: झारखंड में आठ स्थानों पर NIA का छाप
Published : Mar 15, 2023, 12:51 pm IST
Updated : Mar 15, 2023, 12:51 pm IST
SHARE ARTICLE
Attack on ex-MLA: NIA raids eight places in Jharkhand
Attack on ex-MLA: NIA raids eight places in Jharkhand

नक्सली हमले से जुड़े एक मामले में आठ आरोपियों के घरों की तलाशी ली है।

New Delhi: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA ) ने पिछले साल झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर किए गए नक्सली हमले से जुड़े एक मामले में आठ आरोपियों के घरों की तलाशी ली है। हमले की घटना में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।

पिछले साल चार जनवरी को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के झिलरुआ स्कूल के खेल के मैदान में हमला हुआ था और भाकपा (माओवादी) के सशस्त्र सदस्यों ने मारे गए पुलिसकर्मियों के हथियार भी लूट लिए थे। पिछले साल जुलाई में, इस मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई थी। एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा, "मंगलवार को जिन आठ संदिग्धों के घरों की तलाशी ली गई, वे सभी माओवादी नेटवर्क के सक्रिय सदस्य हैं। उन लोगों ने पूर्व विधायक पर हमले के लिए भाकपा (माओवादी) की कार्रवाई टीम के सदस्यों को मदद दी थी...।’’

अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान भाकपा (माओवादी) के कई पोस्टर, अवैध कोल्हान राज्य से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और कई अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए। एनआईए ने इस मामले में एक जनवरी को 14 आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया था।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM