खबरे |

खबरे |

झारखंड: श्रद्धा हत्याकांड जैसा एक और मामला, पति ने पत्नी की हत्या कर शव के किए टुकड़े
Published : Dec 18, 2022, 3:51 pm IST
Updated : Dec 18, 2022, 3:51 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand: Another case like Shraddha murder case, husband killed his wife and cut her body into pieces
Jharkhand: Another case like Shraddha murder case, husband killed his wife and cut her body into pieces

स्थानीय निवासियों ने जिले के बोरिया इलाके में पीड़ित के शव के टुकड़ों को देखा, जिन्हें कुत्ते खींच रहे थे और बाद में पुलिस को मामले के बारे में ...

साहिबगंज (झारखंड) : झारखंड साहिबगंज जिले में एक व्यक्ति को उसकी पत्नी के शव टुकड़े-टुकड़े कर जिले के विभिन्न इलाकों में फेंके जाने आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में श्रद्धा वालकर हत्याकांड की तर्ज पर इस मामले से स्थानीय लोगों हैरान हैं। अधिकारी ने बताया कि 22 वर्षीय पीड़िता रूबिका पहाड़िया 28 वर्षीय दिलदार अंसारी की दूसरी पत्नी थी जो आदिम पहाड़िया जनजाति से थी।

स्थानीय निवासियों ने जिले के बोरिया इलाके में पीड़ित के शव के टुकड़ों को देखा, जिन्हें कुत्ते खींच रहे थे और बाद में पुलिस को मामले के बारे में सूचित किया गया।

साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनुरंजन किस्पोट्टा ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि दिलदार अंसारी ने रूबिका पहाड़िया से प्रेम विवाह किया था, लेकिन उनमें अक्सर विवाद होता रहता था। दो से तीन दिनों पूर्व आपसी विवाद के बाद अंसारी ने रूबिका की हत्या कर दी और शव के टुकड़े कर दिए।

किस्पोट्टा ने बताया कि पुलिस को सबसे पहले रूबिका के परिजनों ने उसके गायब होने की सूचना दी थी जिसके बाद उसकी तलाश प्रारंभ की गयी।

बोरियो के थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘जिले के विभिन्न हिस्सों से शव के कम से कम 13 टुकड़े बरामद किए गए थे। जांच करने पर पाया गया कि शव के ये टुकड़े बोरिया क्षेत्र के डोंडा पहाड़ निवासी 22 वर्षीय महिला के थे। स्थानीय लोग इस घटना से हतप्रभ थे।’’

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) (साहिबगंज) राजेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि पीड़िता के शव के कुछ टुकड़े जिले के एक खाली पड़े घर में मिले हैं। दुबे ने कहा कि शुरुआती जांच के बाद हत्या के सिलसिले में अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसडीपीओ ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इलाके में हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। विस्तृत जांच के बाद और जानकारी मिल सकेगी।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM