खबरे |

खबरे |

Ranchi News: भाजपा ने उलगुलान रैली को बताया परिवार तंत्र को मजबूती करने का जरिया
Published : Apr 22, 2024, 7:43 pm IST
Updated : Apr 22, 2024, 7:43 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP calls Ulgulan rally a family system news in hindi
BJP calls Ulgulan rally a family system news in hindi

शाह देव ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए न्याय उलगुलान रैली को परिवार तंत्र को मजबूत करने का जरिया बताया।

Ranchi News: रांची, भाजपा के प्रदेश को प्रतुल शाह देव ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए न्याय उलगुलान रैली को परिवार तंत्र को मजबूत करने का जरिया बताया। प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल ने कहा पूरे रैली के दौरान कल्पना सोरेन जी को केंद्र में रखकर अगला नेता के रूप में प्रोजेक्ट करने की कोशिश की गई।

कल्पना सोरेन जी बिल्कुल केंद्र में बैठी रही जबकि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को मंच पर उनके पद के हिसाब से उचित स्थान नहीं मिला। जब मुख्यमंत्री जी को बोलने का मौका दिया गया तो न हीं उनके समर्थन में नारे लगे और उस समय तक सभा स्थल से भीड़ जा चुकी थी।मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाषण शुरू होने के वक्त मंच से कई बड़े नेता उतर कर चले गए। यह एक आदिवासी मुख्यमंत्री का अपमान के समान है।

प्रतुल ने कहा संविधान बचाने की बात करने वाले इंडी गठबंधन के लोगों को बताना चाहिए की 1975 में आपातकाल क्यों लगाया और 1976 में 42 वें संशोधन के जरिए संविधान के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ करने की कोशिश क्यों की गई? 42वें संशोधन के जरिए उच्च न्यायालय, सर्वोच्च न्यायालय और राज्यों की शक्तियों को भी छीन कर पीएमओ को दे दिया गया था ।बाद में सर्वोच्च न्यायालय ने इसके विवादास्पद मुद्दों को खारिज कर दिया था।

प्रतुल ने कहा लोकतंत्र बचाने की बात कहने वाले लोगों की रैली में कल सहयोगी दल के सैकड़ो समर्थकों के बीच में खूनी संघर्ष हुआ।दर्जनों के सर फट गए। कई को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा । प्रतुल ने कहा कि अब निराश हताश झामुमो और कांग्रेस बीजेपी पर हंगामा का आरोप लगा रही है। जबकि वीडियो फुटेज से स्पष्ट है कि कांग्रेस और राजद के नेता,कार्यकर्ता एक दूसरे को पीट रहे थे।

बसंत सोरेन हुए नाराज,विनोद बिहारी महतो निर्मल महतो और दुर्गा सोरेन को भूल गई पार्टी

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि प्रभात तारा मैदान में रैली के एक दिन पूर्व बसंत सोरेन निरीक्षण करते नजर आए ।लेकिन रैली के दिन पूर्णत गायब रहे। मीडिया में यह खबरें फैली कि इस रैली से सिर्फ कल्पना सोरेन को प्रोजेक्ट करना था।सोरेन परिवार के किसी दूसरे सदस्य को नहीं बोलने देना था। संभवत इसी कारण से वह नहीं आए और झारखंड मुक्ति मोर्चा इस मुद्दे पर झूठ बोलती नजर आई। कल देर शाम उनके प्रवक्ता ने कहा कि वह अपने घर में दुमका से आए कार्यकर्ता को खाना खिला रहे थे। तो आज दोपहर में उनके एक अन्य प्रवक्ता ने कहा कि उनको डिहाइड्रेशन हो गया था। प्रतुल ने इस संबंध में दोनों प्रवक्ताओं के वीडियो को भी दिखाया।प्रतुल ने कहा रैली में शिबू सोरेन,हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन जिंदाबाद के नारे लगे। लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संस्थापक में शुमार स्व विनोद बिहारी बिहारी, स्व निर्मल महतो और स्व दुर्गा सोरेन को पार्टी में पूर्ण रूप से भुला दिया।

प्रतुल ने कहा कि जो कुछ भी रैली में हुआ वो मारपीट की घटना हो या मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का अपमान, वह परिवार वादी इंडि गठबंधन की सच्चाई को दर्शाता है।

(For more news apart from BJP calls Ulgulan rally a family system news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM