खबरे |

खबरे |

Jharkhand bus accident news: ट्रक से टक्कराई बारातियों से भरी बस, हादसे में 3 की मौत
Published : Mar 23, 2024, 12:48 pm IST
Updated : Mar 23, 2024, 12:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand accident, Bus filled with wedding procession collides with truck news
Jharkhand accident, Bus filled with wedding procession collides with truck news

दुर्घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 60 किलोमीटर दूर कुडू इलाके में ताती गांव के पास शुक्रवार रात हुई,

Jharkhand bus accident news in hindi: आए दिन सड़कों पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिलता है। ऐसा ही एक सड़क हादसा झारखंड के लोहरदगा जिले में पेश आया। जहां इस हादसे में 3 लोगों की मौत का मामला सामने आया हैं।

जानकारी के मुताबिक झारखंड के लोहरदगा जिले में एक बस की ट्रक से टक्कर हो जाने से एक हादसे में करीब तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसे में मरने वालों में बच्चे थे, जिनकी उम्र छह महीने से छह साल के बीच थी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 60 किलोमीटर दूर कुडू इलाके में ताती गांव के पास शुक्रवार रात हुई, जब बस-ट्रक की टक्कर हो गई।

जानकारी के मुताबिक बस किसी विवाह समारोह में जा रही थी। वहीं बरातियों से भरी बस के साथ ये हादसे पेश आया। वहीं बारातियों की बस रांची जिले के बोरेया इलाके में एक शादी समारोह में गई थी। वहीं बस गुमला जिले की ओर जा रही थी जब ये हादसा पेश आया।

(For more news apart from  Jharkhand accident, Bus filled with wedding procession collides with truck News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Jharkhand, Purulia

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM