खबरे |

खबरे |

Ranchi News: BJP समाज और देश का विकास करती है, इंडी गठबंधन परिवार का: राजनाथ सिंह
Published : Apr 23, 2024, 7:31 pm IST
Updated : Apr 23, 2024, 7:31 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP develops society and country, Rajnath Singh News in hindi
BJP develops society and country, Rajnath Singh News in hindi

भाजपा ने कभी आदिवासी की 1 इंच जमीन नहीं लूटी : बाबूलाल मरांडी

Ranchi News: रांची (राजेश चौधरी), केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को खूंटी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के नामांकन में शामिल हुए। वहां आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन के घटक दलों पर जमकर प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन लोगों में खौफ पैदा कर उनका समर्थन हासिल करना चाहती है। भाजपा प्यार, मोहब्बत और मान सम्मान कर उनका समर्थन चाहती है। झूठ बोलकर और जनता की आंखों में धूल झोंककर लंबे समय तक राजनीति नहीं की जा सकती। इंडी गठबंधन के लोग यही काम कर रहे हैं।

सिंह ने कहा की झारखंड गठन के बाद भाजपा के तीन सीएम हुए। इनमें से किसी पर भी भ्रष्टाचार के दाग नहीं लगे। झारखंड के एक सीएम सरकार के मेहमान है। पहली बार मैंने किसी सीएम को डेढ़ दिन तक लापता होते सुना था। वह भी झारखंड के ही थे।

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग राजनीति परिवार के लिए करते हैं। समाज और देश बनाने के लिए नहीं करते हैं। भाजपा समाज और देश बनाने के लिए राजनीति करती है। पीएम ने अपना पूरा जीवन देश की जनता को समर्पित कर दिया है। वह आज भी 18 घंटे काम करते हैं। पीएम मोदी के कारण ही आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। भारत की दुनिया में कद्र बढ़ी है।

सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को सम्मान देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। झारखंड को लाइमलाइट में लाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया। उन्होंने समाज की अंतिम सीढ़ी पर रहने वाले लोगों की आवाज सुनी। अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में अलग आदिवासी कल्याण मंत्रालय बना। पीएम मोदी के कार्यकाल में इसका बजट कई गुना बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में 25 करोड लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा कि मान सम्मान और स्वाभिमान बड़ा होता है। झारखंड का चरित्र भी यही है।

 

 

 रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस लोगों की संपत्ति का सर्वे कराना चाहती है। कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है। भारतीय जनता पार्टी हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई में कोई भेदभाव नहीं करती है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को समान रूप से मिल रहा है। 5 किलो मुफ्त चावल भी सभी लोगों को मिल रहा है। उन्होंने अर्जुन मुंडा को तीन लाख से अधिक वोटो से जिताने की अपील की।

 

हेमंत सोरेन ने झारखंड को खूब लूटा : बाबूलाल मरांडी

पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की हालत क्या है, जनता देख रही है। हेमंत सोरेन ने राज्य के हर चीज को लूटने का काम किया है। ईडी की चार्जशीट में उनका गुनाह दर्ज है। प्रधानमंत्री मोदी विकसित भारत की बात करते हैं। ये लोग अपने घर और परिवार को विकसित करने का काम कर रहे हैं। झारखंड के गठन में 23 में से 13 साल बीजेपी की सरकार रही। आज तक भाजपा के कार्यकाल में किसी आदिवासी की जमीन नहीं लूटी गई। ये लोग आरोप लगाते हैं कि भाजपा सत्ता में आएगी तो जमीन छीन लेंगे। झूठा प्रचार करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे संकल्प लेकर जाएं कि अर्जुन मुंडा को खूंटी से जीताकर भेजेंगे। तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।

 

शहीदों का सम्मान करती है एनडीए सरकार : अर्जुन मुंडा

केंद्रीय मंत्री और खूंटी से एनडीए प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने कहा कि जनता के बल पर केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। खूंटी से कमल खिलाना ही भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान को नमन होगा। आज तक इतिहास में सिर्फ नरेंद्र मोदी ही ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो बिरसा मुंडा की धरती पर आए। भाजपा शहीदों का सम्मान करना जानती है। इतिहास को पुनर्जीवित करने का काम कर रही है। जनता संकल्प ले कि इस पर झारखंड से 14 कमल फूल दिल्ली भेजने का काम करेंगी।

 

पीएम मोदी का विकल्प नहीं : सुदेश महतो

आजसू प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि यह चुनाव देश के लिए नेता चुनने का है। खूंटी की जनता भी ऐसा नेता चुनेगी, जो प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ काम करेंगे। वर्तमान में प्रधानमंत्री मोदी का कोई विकल्प नहीं है। खूंटी से एनडीए प्रत्याशी अर्जुन मुंडा को रिकॉर्ड र्ड मतों से जिताकर भेजना है।

सभा में ये भी मौजूद

इस अवसर पर लोकसभा के प्रभारी रविंद्र राय, कर्मवीर सिंह, विमला प्रधान, सत्यनारायण सिंह, राकेश प्रसाद, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, कोच मुंडा, रामचंद्र चंद्रवंशी, चंद्रशेखर गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

(For more news apart from BJP develops society and country News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM