खबरे |

खबरे |

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामनवमी के पावन अवसर पर तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना
Published : Mar 30, 2023, 6:47 pm IST
Updated : Mar 30, 2023, 6:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Chief Minister Hemant Soren offered prayers at Tapovan temple on the auspicious occasion of Ram Navami
Chief Minister Hemant Soren offered prayers at Tapovan temple on the auspicious occasion of Ram Navami

 मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक- धार्मिक स्थलों को संरक्षित और विकसित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

रांची :  मुख्यमंत्री सोरेन ने सभी को पावन पर्व रामनवमी की अनंत बधाई और शुभकामनाएं दी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम  हमारे आदर्श हैं। रामनवमी महापर्व आपसी एकता, बंधुत्व, सौहार्द और वर्षों से चली आ रही  परंपरा और संस्कृति को मजबूत बनाता है। तपोवन मंदिर में  भगवान श्री राम जानकी का दर्शन कर मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने कहा कि हम अपने जीवन में भगवान श्रीराम के आदर्शों  को आत्मसात करें, क्योंकि इसमें सबका कल्याण निहित है।  इस मौके पर उन्होंने  प्रभु श्री राम जी के चरण में शीश नवाकर राज्य वासियों की उन्नति, सुख- समृद्धि, शांति और स्वस्थ जीवन के लिए आशीर्वाद लिया।    

 तपोवन मंदिर परिसर को विकसित करने का कार्य शुरू

मुख्यमंत्री ने यहां हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले वर्ष रामनवमी महापर्व के अवसर पर तपोवन की पवित्र भूमि को विकसित करने की घोषणा की थी। इस  वर्ष रामनवमी पर मंदिर और आसपास के क्षेत्र का  जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य शुरू हो चुका है और अगले वर्ष रामनवमी के पावन अवसर पर यहां भगवान श्रीराम जानकी के भव्य मंदिर का आप दर्शन करेंगे । तपोवन मंदिर परिसर के विकास पर 14 करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च किए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर और भी राशि उपलब्ध कराई जाएगी। 

 ऐतिहासिक- धार्मिक स्थलों को कर रहे संरक्षित

 मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक- धार्मिक स्थलों को संरक्षित और विकसित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। तपोवन मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र का विकास इसी कड़ी का एक अहम हिस्सा है । इस मंदिर को एक प्रतीक के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी और श्री राम -जानकी तपोवन मंदिर समिति तथा श्री श्री महावीर मंडल निवारनपुर समिति के सदस्यगण मौजूद थे।

 

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM