खबरे |

खबरे |

Punjab: तरनतारन में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास 5 किलो हेरोइन और ड्रोन बरामद
Published : Dec 2, 2022, 12:33 pm IST
Updated : Dec 2, 2022, 12:33 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab: 5 kg heroin and drone recovered near international border in Punjab
Punjab: 5 kg heroin and drone recovered near international border in Punjab

पंजाब के तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक खेत से पांच किलोग्राम हेरोइन के साथ एक ड्रोन बरामद किया गया है।

चंडीगढ़ : पंजाब के तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक खेत से पांच किलोग्राम हेरोइन के साथ एक ड्रोन बरामद किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के एक संयुक्त अभियान में छह रोटर वाला एक मानव रहित हेक्साकॉप्टर बरामद किया गया।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ट्वीट किया, ‘‘बीएसएफ के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान में तरनतारन पुलिस ने आधुनिक तकनीक से लैस एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन और भारत-पाक सीमा के पास खेतों से 5 किलोग्राम हेरोइन के पैकेट बरामद किए हैं।’’ हेरोइन ड्रोन से ही गिराई गई थी।

28 नवंबर को बीएसएफ ने अमृतसर और तरनतारन जिलों में भारत-पाकिस्तान सीमा पर दो पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था।दो हेक्साकॉप्टर में करीब 10 किलो हेरोइन थी, जिसे बीएसएफ जवानों ने बरामद किया था

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM