खबरे |

खबरे |

Punjab news: पंजाब पुलिस की अफीम की खेती पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

By : DISHANT

Published : Apr 5, 2024, 11:41 am IST
Updated : Apr 5, 2024, 11:41 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab Police action on opium cultivation, accused arrested news in hindi
Punjab Police action on opium cultivation, accused arrested news in hindi

पुलिस ने 12 गज की जमीन पर लगाए गए अफीम की खेती को नष्ट कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Punjab news: मोहाली पुलिस ने वीरवार को अफीम की खेती मामले में बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने 12 गज की जमीन पर लगाए गए अफीम की खेती को नष्ट कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक पंजाब के मोहाली जिले में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर खेत से 447 पोस्ता के पौधे भी जब्त कर लिए है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम की धारा 18, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने मामले में जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

 गौर हो कि प्रदेश में पंजाब सरकार की तरफ से अफीम की खेती पर बैन लगाया गया है। इस दौरान जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी मिली की शहर के बीचों बीच एक फॉर्म हाउस में अफीम की खेती की जा रही है। उसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

इस दौरान मिली जानकारी के मुताबिक 3 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती की गई थी। वहीं आरोपी का नाम हरविंदर बताया जा रहा है। जिसको गिरफ्तार करने का बाद पुलिस ने मामले में जांच कार्रवाई तेज कर दी है। ऐसे में मामले में जांच के बाद पुलिस ने आगे सख्त कार्रवाई की बात कही है।

(For more news apart from Punjab Police action on opium cultivation news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: punjab

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM