खबरे |

खबरे |

पंजाब : रिश्वत मामले में पठानकोट में तैनात एएसआई गिरफ्तार
Published : Dec 7, 2022, 1:07 pm IST
Updated : Dec 7, 2022, 1:07 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab: ASI posted in Pathankot arrested in bribery case
Punjab: ASI posted in Pathankot arrested in bribery case

ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि सदर पुलिस थाने के एएसआई कुलविंदर सिंह को मंगलवार को पठानकोट के समराला गांव निवासी महावीर सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार...

चंडीगढ़:  पठानकोट के एक पुलिस थाने में तैनात एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया गया है। पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने यह जानकारी दी। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि सदर पुलिस थाने के एएसआई कुलविंदर सिंह को मंगलवार को पठानकोट के समराला गांव निवासी महावीर सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि पुलिस अधिकारी मामला दर्ज करने के लिए 50,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था।.

प्रवक्ता ने कहा कि शिकायत की पुष्टि करने के बाद सतर्कता दल ने एक योजना बनाई और एएसआई सिंह को कथित तौर पर रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 10,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

प्रवक्ता ने कहा कि एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM