खबरे |

खबरे |

राष्ट्रपति मुर्मू पहुंचीं अमृतसर , स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था
Published : Mar 9, 2023, 2:09 pm IST
Updated : Mar 9, 2023, 2:09 pm IST
SHARE ARTICLE
President Murmu reached Amritsar, paid obeisance at the Golden Temple ( फोटो साभार PTI)
President Murmu reached Amritsar, paid obeisance at the Golden Temple ( फोटो साभार PTI)

मुर्मू के जलियांवाला बाघ, दुर्ग्याना मंदिर और भगवान वाल्मिकी राम तीर्थ स्थल जाने का भी कार्यक्रम है।

अमृतसर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर अमृतसर पहुंचीं और स्वर्ण मंदिर में उन्होंने मत्था टेका। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुर्मू पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी के साथ स्वर्ण मंदिर पहुंचीं, वहां मत्था टेका और ‘कीर्तन’ सुना।

इससे पहले, दोपहर में हवाईअड्डे पर पहुंचने पर पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री मान, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला, पंजाब के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अमृतसर के पुलिस आयुक्त सहित अन्य ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। मुर्मू के जलियांवाला बाघ, दुर्ग्याना मंदिर और भगवान वाल्मिकी राम तीर्थ स्थल जाने का भी कार्यक्रम है।

Location: India, Punjab, Amritsar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM