खबरे |

खबरे |

पंजाब में कांग्रेस नेता जगविंदरपाल सिंह ने थामा आप का हाथ
Published : Oct 19, 2023, 5:22 pm IST
Updated : Oct 19, 2023, 5:22 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें दल में शामिल किया।

चंडीगढ़ : पंजाब में वर्ष 2022 में संपन्न विधानसभा चुनावों में मजीठा सीट से हार गए कांग्रेस नेता जगविंदरपाल सिंह बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें दल में शामिल किया। जगविंदरपाल सिंह का स्वागत करते हुए सीएम मान ने कहा कि पंजाब के लोग आप सरकार के काम और नीतियों से बहुत खुश हैं।

उन्होंने कहा, ''हम पूरी लगन और मेहनत से काम कर रहे हैं ताकि राज्य हर क्षेत्र में आगे बढ़ सके और जो नेता पंजाब के लोगों के लिए काम करना चाहते हैं उनका आप में स्वागत है।'' सीएम मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी देशभर में मजबूती हासिल कर रही है।

जगविंदरपाल सिंह वर्ष 1987 से कांग्रेस में हैं। वह वर्ष 1992 में पार्षद बने और वर्ष 1999 में पंजाब युवा कांग्रेस के महासचिव के पद पर अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर अमृतसर जिले की मजीठा सीट से लड़ा था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM